फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पूर्व स्पीकर कुंजवाल आज उपवास पर बैठेंगे

पूर्व स्पीकर कुंजवाल आज उपवास पर बैठेंगे

Sat, 17 Jun 2017 05:35 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्व स्पीकर कुंजवाल आज उपवास पर बैठेंगे
पूर्व विस अध्यक्ष आज उपवास पर बैठेंगे
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकारों की गलत नीतियों के कारण देश के विभिन्न क्षेत्रों में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान द्वारा की गई आत्महत्या और सरकार की उपेक्षा के विरोध में 18 जून को सुबह 11 बजे से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में उपवास पर बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि बेरीनाग (पिथौरागढ़) के सरतोला गांव निवासी सुरेंद्र सिंह द्वारा कृषि ऋण माफ न किए जाने पर आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए गंभीर संकेत है। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में किसानों की आमदनी दोगुनी करने और यूपी में किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। यूपी में तो किसानों के कर्ज माफ होने लगे हैं, लेकिन उत्तराखंड में न तो किसानों के कर्ज माफ हुए न ही किसानों की आमदनी दोगुनी हुई। जिस कारण बेरीनाग के किसान को कर्ज की अदायगी न कर पाने पर आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed