फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   4080 personnel will conduct elections, 1500 personnel will protect the booths

Almora News: 4080 कर्मी कराएंगे चुनाव, 1500 कर्मी करेंगे बूथों की सुरक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
4080 personnel will conduct elections, 1500 personnel will protect the booths
अल्मोड़ा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा संसदीय सीट पर सांसद चुनने के लिए आज मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया की रीढ़ 4080 कर्मियों पर चुनाव कराने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, 1500 कर्मी बूथों में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। पोलिंग बूथों की सुरक्षा के लिए पुलिस, होमगार्ड कर्मियों के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे।
अल्मोड़ा जिले में 920 बूथों पर मतदान होगा। इन बूथों पर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन विभाग की तरफ से 4080 कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूथों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों के साथ ही होमगार्ड और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। जिले में होमगार्ड की कमी के चलते इन्हें यूपी से बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा, इसकी पूरी तैयारी है। मतदान प्रक्रिया के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी बूथों में धारा 144 लागू रहेगी। संवाद
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को लेकर कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से बूथों की मॉनिटरिंग होगी। वेब कास्टिंग के जरिए बूथों पर निगरानी रखी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में नेट कनेक्टिविटी निर्बाध संचालित हो, इसके लिए गंभीर होना होगा। उन्होंने पोल डे मॉनिटर सिस्टम को भी सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


I-यह चुनाव नहीं लोकतंत्र का उत्सव है। इसके जरिए मतदाता स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र का चुनाव कर सकते हैं। मतदाताओं को घरों से बाहर निकलकर मतदान करना चाहिए। मेरी अपील है कि मतदाता छुट्टी न मनाकर बूथ तक जाएं और अवश्य मतदान करें। हर मतदाता को अपने सांविधानिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।-विनीत तोमर, जिला निर्वाचन अधिकारी, अल्मोड़ा।I

I

I

I-सभी बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करना होगा। पुलिस मतदाताओं के साथ है। बगैर डरे और बगैर भय के मतदान करने से स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र का चुनाव संभव है। मतदाताओं की सुरक्षा के साथ ही शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयार है। -देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article