{"_id":"60300b388ebc3ee90162c5da","slug":"400-kv-transformer-burnt-in-chaughnapata-due-to-lightning-almora-news-hld4154095104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से चौघानपाटा में 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से चौघानपाटा में 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंका
विज्ञापन
चौघानपाटा में ट्रांसफार्मर स्थापित करते बिजली विभाग के कार्मिक।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बिजली गिरने से बृहस्पतिवार शाम चौघानपाटा स्थित बिजली का 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे चौघानपाटा, मालरोड, सेलाखोला, थपलिया समेत अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति तीस घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। शुक्रवार को तकनीकी दिक्कतों के कारण ट्रांसफार्मर बदलने में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार देर शाम तक ऊर्जा निगम बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर सका।
बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से चौघानपाटा में बिजली विभाग का 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शुक्रवार सुबह विभाग के कर्मियों ने चौघानपाटा में फुंके ट्रांसफार्मर को हटाया और क्रेन से पांडेखोला बिजली गोदाम ले गए। यहां से नया पांच सौ केवी का ट्रांसफार्मर क्रेन में लादा गया लेकिन क्रेन के पट्टे टूटने से नया ट्रांसफार्मर चौघानपाटा लाने में घंटों विलंब हुआ। क्रेन की खराबी दूर कर शाम करीब चार बजे ट्रांसफार्मर चौघानपाटा लाया गया। चौघानपाटा में क्रेन से उतारने के दौरान ट्रांसफार्मर का तेल बाक्स फट गया। बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर से तेल खाली किया और वेल्डर को बुलाकर ट्रांसफार्मर में वेल्डिंग की। इसके बाद विभाग के कार्मिक ट्रांसफार्मर को निर्धारित स्थान पर स्थापित करने में लगे रहे। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। मौके पर विभाग के अधिशासी अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा, अवर अभियंता मनोरंजन वर्मा आदि भी मौजूद रहे।
एटीएम ठप, मोबाइल भी नहीं हुए चार्ज
बिजली नहीं होने से शुक्रवार को मालरोड में बैंकों के एटीएम भी ठप हो गए। लोगों के मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पाए। लोनिवि समेत अन्य कार्यालयों के कामकाज पर भी असर पड़ा। शुक्रवार को इन इलाकों के फोटो स्टेट, फोटोग्राफी, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल व्यापारियों को भी परेशानी से जूझना पड़ा।