फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   40 found positive in almora

अल्मोड़ा में एक साथ 40 लोग संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
40 found positive in almora
अल्मोड़ा टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाते नागरिक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में 40 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह इस साल एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

40 नए संक्रमितों के साथ जिले में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 3532 पहुंच गई है। मंगलवार को अल्मोड़ा लोकल में सर्वाधिक 18 लोग संक्रमित निकले हैं। द्वाराहाट के नौ, चौखुटिया के तीन, रानीखेत के चार, सल्ट के दो, भिकियासैंण और भैंसियाछाना के एक-एक पॉजिटिव पाए गए। उत्तर प्रदेश के दो लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक 3405 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

सक्रिय मरीजोें का लगा शतक
अल्मोड़ा। मंगलवार को आए संक्रमितों ने जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों का भी शतक पूरा करवा दिया है। नए मरीजों के साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार इस बार अप्रैल में ही अधिकतर मरीज संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 3919 को लगा कोरोना का टीका
अल्मोड़ा। टीका पहुंचने के बाद अब जिले में नियमित टीकाकरण शुरू हो गया है। मंगलवार को जिले के 34 केंद्रों में कुल 3919 लोगों को टीका लगाया गया। काफी केंद्रों में कई दिनों बाद नियमित टीकाकरण शुरू होने से लोगों की भीड़ रही। पिछले सप्ताह जिले में वैक्सीन का अभाव बन गया था। टीके की कमी के बीच अधिकतर केंद्रों में प्राथमिकता के आधार पर मात्र दूसरी डोज का ही टीका लगाया जा रहा था। बीते सोमवार को जिले में टीके की साढ़े 12 हजार डोज पहुंची। इसके बाद कुछ हद तक व्यवस्था ढर्रे में आई। इधर मंगलवार से अब नियमित रूप से टीकाकरण शुरू हो गया। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 34 केंद्रों में पहली और दूसरी दोनों डोजों का टीका लगा। सभी केंद्रों में कुल 1997 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई, जिसमें से 16 अग्रिम पंक्ति और स्वास्थ्य कार्मिकों ने टीका लगवाया। जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 1981 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई। वहीं 1910 आम नागरिकों और 12 अग्रिम पंक्ति और स्वास्थ्य कार्मिकों समेत कुल 1922 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा। वहीं जिले भर में मंगलवार को कुल 3919 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed