फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   35 BJYM workers donated blood

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया 35 यूनिट रक्तदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
35 BJYM workers donated blood
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में रक्तदान करते रक्तदाता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/रानीखेत। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ 35 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत पूरे जिले में युवा मोर्चा की ओर से सेवा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रक्तदान कर कई बीमारों की जान बचाई जा सकती है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि पीएम मोदी हर वक्त देश के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। पीएम के सेवाभाव को देखते हुए कार्यकर्ता भी सेवा में उतरे। कार्यक्रम में प्रधान संगठन ने भी हिस्सा लिया। यहां भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, शैलेंद्र शाह, अमित शाह, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, संजय शाह, सौरभ वर्मा, राजू मेहता, सलमान खान, अमित बिष्ट, संजय बिष्ट, हरीश कनवाल, राजेंद्र कनवाल, पुष्कर कनवाल, नवीन कनवाल, हरीश बिष्ट, आशु साह, मनीष कनवाल, चंदन लटवाल, पंकज बिष्ट, सुंदर लटवाल आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं सेवा सप्ताह के दौरान छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा जसवाल ने राजकीय अस्पताल रानीखेत में रक्तदान किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक विनोद भार्गव, सह संयोजक कैलाश बिष्ट, महिला मोर्चा की कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विमला रावत, नगर महामंत्री ललित मेहरा, कमल गिरी, साहिल बेलवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed