वार्डों में गंदगी मिलने पर 32 हजार का जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता अभियान के तीसरे चरण में मंगलवार को नगर के बालेश्वर, एनटीडी और लक्ष्मेश्वर वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी सविन बंसल ने गंदगी और खुले में सीवर पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंगलवार को नगर के बालेश्वर, एनटीडी और लक्ष्मेश्वर वार्डों में चलाए गए विशेष सफाई अभियान के तहत नालियों को साफ किया गया और कई जगह से कूड़े के ढेर हटवाए गए। स्वच्छता अभियान में निकली संयुक्त टीम ने नगर के बालेश्वर, लक्ष्मेश्वर और एनटीडी तीन वार्डों में गंदगी, खुले में सीवर, अतिक्रमण और भवन निर्माण की मिट्टी डालने पर चालान कर 32 हजार रुपये वसूले। मार्ग में मिट्टी डालने पर आनंद बल्लभ पांडे, धीरेंद्र भाकुनी पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया।
मिट्टी मलबा मार्ग में डालने पर अमित साह पर चार हजार, मार्ग में अतिक्रमण पर कमलेश वर्मा पर दो हजार, सीवर नाली में छोड़ने पर मनीष वर्मा पर दो हजार, अमित बिष्ट और पान सिंह पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा मार्ग में पत्थर डालने, कूड़ा सड़क पर फेंकने, निर्माण सामग्री रखने आदि पर भगवान चौहान, भुवन चंद्र बाराकोटी, संजय अग्रवाल, नन्हे खान, मोहन लाल कपूर, राजू बिष्ट से एक एक हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों पर भी चालान की कार्रवाई की गई। इस अभियान में पालिका कर्मियों के अलावा विद्युत, पेयजल, लोनिवि के अधिकारी भी शामिल थे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नालियों में सीवर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था हमेशा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपने वार्डों में मोहल्ला स्वच्छता समिति गठित करने के भी निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सफाई अभियान में प्रशासन का सहयोग मिलने पर आभार जताया और आम लोगों से नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भी लोगों को सफाई के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। अभियान में वार्डों के सदस्य अशोक पांडे, जगमोहन बिष्ट, मुकेश नेगी के अलावा सीडीओ जेएस नागन्याल, एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय, ऋचा सिंह, डीडीओ मो. असलम, लोनिवि निर्माण खंड सुनील गर्ग, पीएमजीएसवाई से एपी आर्या, जल संस्थान के ईई नंद किशोर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहत, अभियंता विद्युत डीडी पांगती, एसडीओ मनोज तिवारी, पीसी पंत, प्रभारी अधिशासी अधिकारी पालिका शिखा आर्या, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कमल पाठक, बीबी पांडे समेत सफाई नायल और कर्मचारी मौजूद थे।