फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मूल्यांकन भते का बजट 12 लाख के सापेक्ष 7.50 लाख ही मिला

मूल्यांकन भते का बजट 12 लाख के सापेक्ष 7.50 लाख ही मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन भते का बजट 12 लाख के सापेक्ष 7.50 लाख ही मिला
अल्मोड़ा। जीआईसी अल्मोड़ा केंद्र में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के अंकेक्षण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। मूल्यांकन ड्यूटी में तैनात शिक्षकों के लिए कापी जांचने का भत्ता 12 लाख रुपये के सापेक्ष साढ़े सात लाख रुपये ही मिला है।
विज्ञापन


रविवार को अंकेक्षकों ने जांची गईं शेष कापियों का अंकेक्षण किया। केंद्र में अंकेक्षण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। केंद्र में शिक्षकों के मूल्यांकन भत्ते के लिए कुल 12 लाख रुपये की जरूरत थी। जिसमें से 7.50 लाख रुपये ही मिले हैं।
विज्ञापन


उप नियंत्रक प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक ने बताया कि उपलब्ध बजट शिक्षकों को आवंटित कर दिया गया है, जबकि अवशेष बजट की मांग बोर्ड कार्यालय रामनगर से की गई है। बजट उपलब्ध होने पर शेष शिक्षकों को भी मूल्यांकन भत्ता आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मूल्यांकन और अंकेक्षण का कार्य निपटने के बाद जांचीं गईं कापियों के बंडल बनाए जा रहे हैं और परीक्षकों की फाइलें तैयार की जा रही हैं। जिन्हें बोर्ड कार्यालय रामनगर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed