फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रानीखेत में 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ बरामद

रानीखेत में 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत में 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ बरामद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर से सटे दीवान सिंह हाल के पास लक्ष्मी गधेरे के जंगल में एक युवक का शव फांसी के फंदे के सहारे लटका मिला है। संदिग्ध हालत में हुई युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में देर शाम सनसनी फैल गई। सायंकाल हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए यहां राजकीय अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यहां धोबी मोहल्ला गुलजार बिल्डिंग निवासी अमान खान(22) पुत्र स्व. साहिब खान एक होटल में काम करता था। बुधवार की देर शाम दीवान सिंह हाल के पीछे लक्ष्मी गधेरे के जंगल में उसका शव पेड़ के सहारे लटका मिला। सूचना के बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर यहां राजकीय अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि अमान खान दोपहर दो बजे के बाद से घर से गायब था, देर शाम उसका शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर, एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, फिलहाल पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed