{"_id":"5cc73ed2bdec2207843be830","slug":"31556561618-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने जूनियर ट्रैफिक फोर्स बनाई, टीशर्ट, सड़क सुरक्षा बुकलेट बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने जूनियर ट्रैफिक फोर्स बनाई, टीशर्ट, सड़क सुरक्षा बुकलेट बांटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा ने सोमवार को जूनियर ट्रैफिक फोर्स का शुभारंभ करते हुए चयनित बच्चों को टीशर्ट, कैप और सड़क सुरक्षा की बुकलेटें बांटीं। इस मौके पर बच्चों को यातायात प्रबंधन, सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी गई।
एसएसपी ने जूनियर ट्रैफिक फोर्स के लिए चयनित वीर शिवा स्कूल केे 15 बच्चों को टीशर्ट, कैप, आईकार्ड और सड़क सुरक्षा से संबंधित किताबें बांटीं। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को जूनियर ट्रैफिक फोर्स की जिम्मेदारियों और उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश में काफी बड़ी संख्या में लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जा रहे हैं, लेकिन अगर लोग जागरूक रहें तो सड़क सुरक्षा नियमों के पालन से इन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
इससे पूर्व प्रशिक्षक यातायात प्रभारी विजय सिंह बिष्ट द्वारा जूनियर ट्रैफिक फोर्स के बच्चों को एक सप्ताह का सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें उनके द्वारा बच्चों को उत्तराखंड पुलिस का परिचय, जूनियर ट्रैफिक फोर्स का उद्देश्य, यातायात संचालन के तरीके, यातायात संचालन में स्पीडरडारगन, एल्कोमीटर, रिकवरी वैन, रोड़ साइन, वाहन चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की उपयोगिता, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आदि विषयों की जानकारी दी गई।