फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   इंडिया साइनिंग के नारे को लेकर 2004 में रानीखेत भी आए आडवाणी..

इंडिया साइनिंग के नारे को लेकर 2004 में रानीखेत भी आए आडवाणी..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
इंडिया साइनिंग के नारे को लेकर 2004 में रानीखेत भी आए आडवाणी..

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इंडिया साइनिंग के नारे को लेकर 2004 के लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए तत्कालीन उप प्रधानमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी रानीखेत पहुंचे। तब इंडिया साइनिंग का नारा तो देश में धड़ाम हो गया, अलबत्ता अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र सेे भाजपा प्रत्याशी बची सिंह रावत को जीत मिली थी। बची सिंह रावत तब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को हराकर चौथी बार संसद पहुंचे थे।
1952 में देश के पहले आम चुनाव से ही पर्यटन नगरी में स्टार प्रचारकों की आवाजाही रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी, स्व. चौधरी चरण सिंह, स्व. मोरारजी देशाई सहित तमाम बड़ी हस्तियां यहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं। 2004 के आम चुनाव में तत्कालीन उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी भी पार्टी प्रत्याशी बची सिंह रावत के लिए प्रचार किया। चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला स्कूल के हैलीपैड में उतरने के बाद अपराह्न आडवाणी यहां एनसीसी मैदान पहुंचे, यहां कार्यकर्ताओं ने उनके लिए एक रात में सिमेंट का पक्का मंच तैयार किया था।
विज्ञापन

तब आडवाणी को सुनने के लिए रानीखेत, भिकियासैंण, सल्ट भिकियासैंण के अलावा, द्वाराहाट, चौखुटिया, स्याल्दे, देघाट क्षेत्र से भी सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने तब युवाओं को राष्ट्र निर्माण का वाहक बताया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन माहरा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने भाजपा की नीतियों और इंडिया साइनिंग के नारे से प्रभावित होकर प्रत्याशी बची सिंह रावत को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed