{"_id":"5c4364dfbdec224ba94b608a","slug":"31547920607-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ढूंगाधारा स्थित मानस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से स्थानीय स्तर पर स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित कराई गई है। पहले दिन विभिन्न स्थानों से पहुंचे करीब 30 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
ताइक्वांडो राज्य संस्था के सचिव कमल कुमार बिष्ट ने ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ईश्वरी के गणेश, सचिव आरडी मंगेशकर का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड में ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट प्रमोशन की मेजबानी कराने का मौका दिया। राज्य संस्था के अध्यक्ष पवन सचदेव ने स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मानस पब्लिक स्कूल की निदेशक मंजू बिष्ट ने किया। विशिष्ट अतिथि स्कूल की प्रधानाचार्या निरंजना पांडे और नेहा भट्ट रहीं। इस अवसर पर चंदन मेर, पवन राणा, रेखा भट्ट, दीपमाला, अनीता नेगी, वंदना सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मानसी पांडे ने किया। जबकि प्रतियोगिता के निर्णायक ब्लैक बेल्टर राजकुमार थे।