{"_id":"5c3f6be0bdec227351391efa","slug":"31547660256-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों के बधियाकरण को अल्मोड़ा में एबीसी सेंटर बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों के बधियाकरण को अल्मोड़ा में एबीसी सेंटर बनेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए नगर में जल्द ही एक एबीसी सेंटर स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में यह बात कही। उन्होंने एबीसी सेंटर के लिए इसी माह के अंत तक उपकरण आदि खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका के कर्मियों को डॉग कैचर आदि का प्रशिक्षण देने की जरूरत हो तो इसकी भी व्यवस्था कर ली जाए।
जिलाधिकारी ने चिलियानौला के अधिशासी अधिकारी को भी रानीखेत में कुत्तों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए ताकि वहां भी कुत्तों का बधियाकरण किया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में सभी गौवंशीय पशुओं का चिन्हीकरण करके टैगिंग और रजिस्ट्रेशन किया जाए। उन्होंने लावारिस पशुओं को रामनगर और बाजपुर स्थित गोशालाओं में भेजने को कहा। उन्होंने बताया कि जागेश्वर में एक गोशाला बनाने का प्रस्ताव मिला है इसके लिए एसडीएम और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट देने को कहा।
जिलाधिकारी ने पशु बलि पर हरहाल में रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं पाए जाने पर संबंधित कुत्ता स्वामियों से जुर्माना वसूलने को कहा। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र चंद्रा, एसडीएम भनोली अवधेश कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्या, डीईओ राय बहादुर यादव, नगरपालिका परिषद के ईओ श्याम सुंदर, कामिनी कश्यप, जिला पंचायत के एएमए एमएल टम्टा, दीपक मेहरा आदि मौजूद थे।