{"_id":"5c3e1c16bdec22734576041c","slug":"31547574294-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलता से त्रिनैली सड़क कटिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलता से त्रिनैली सड़क कटिंग का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना(अल्मोड़ा)। पीएमजीएसवाई के तहत मंगलता से त्रिनैली तक बनने वाली सड़क की कटिंग का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान ने भूमि पूजन कर जेसीबी से सड़क कटिंग का कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा।
कई वर्षों तक सड़क की फाइल वन अधिनियम में फंसे रहने से आज तक ऐरीखान, त्रिनौली, कोटा, निष्नैली, धौलनैली, थिकलना आदि गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए थे। 27.5 किलोमीटर की सड़क लगभग 17.5 करोड की लागत से बनेगी। इससे पूर्व ढोल-नगाड़े के साथ भूमि पूजन शुरू हुआ।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला सहकारी बैक अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता हिमांशु पंत, गणेश चम्याल, राजन सिंह राणा, शिवराज सिंह, पप्पू वाणी, मनमोहन, मदन सिंह, अर्जुन सिंह, हयात सिंह, राम सिंह सहित विभिन्न गांवों के तमाम ग्रामीण मौजूद थेे।