फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ग्रामीण डाक सेवकों की सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट पूरी तरह लागू करने की मांग

ग्रामीण डाक सेवकों की सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट पूरी तरह लागू करने की मांग

Sun, 16 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों की सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट पूरी तरह लागू करने की मांग
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवकों ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह लागू नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए इसे पूरी तरह लागू करने की मांग की है। संघ की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया है कि वेतनमान मामले में विभाग ने सीनियर, जूनियर में कोई फर्क नहीं रखा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा दिए जा रहे डिवाइस भी नेटवर्क नहीं होने से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पुराने सिस्टम से ही आईपीपीबी का काम भी करने की मांग करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 18 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भुवन चंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में प्रधान डाकघर में हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीण डाक सेवकों को मिलने वाला वेतनमान नियमों के मुताबिक नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर और जूनियर में कोई फर्क नहीं रखा है। पदाधिकारियों ने 18 से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल में सभी जीडीएस साथियों से आंदोलन में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है। बैठक में भूमिराज तिवारी, जगदीश चंद्र पांडे, देवकी मिश्रा, पूरन चंद्र, गंगा आर्या, पूरन सिंह आदि मौजूद थे। संचालन मंडलीय सचिव जयगिरी गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed