फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पूर्व जनरल जोशी ने सेना भर्ती में पहाड़ के युवाओं को ऊंचाई में दिलायी थी छूट

पूर्व जनरल जोशी ने सेना भर्ती में पहाड़ के युवाओं को ऊंचाई में दिलायी थी छूट

Wed, 05 Dec 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पूर्व जनरल जोशी ने सेना भर्ती में पहाड़ के युवाओं को ऊंचाई में दिलायी थी छूट
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक लीग कार्यालय सभागार में स्व. जनरल बीसी जोशी की 83वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि थल सेनाध्यक्ष रहते हुए स्व. जोशी ने तमाम विकास कार्य किए। उन्होंने सेना भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में पहाड़ के युवाओं को ऊंचाई में छूट दिलाई।
विज्ञापन


रिटायर्ड ब्रिगेडियर किशोर जोशी, कमांडर एचएस सांगा ने स्व. जोशी के व्यक्तित्व की जानकारी दी। उन्होंने, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और पूर्व सैनिकों ने स्व. जोशी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित सशस्त्र बलों के जवानों के लिए उच्चतर सैन्य सेवा वेतन (एमएसपी) की बहुप्रतीक्षित मांग खारिज करने पर नाराजगी जताई। रिटायर्ड ब्र्रिगेडियर किशोर चंद्र जोशी ने लीग को दस कुर्सियां और घड़ी देने की बात कही। सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों को झंडे वितरित किए गए।
विज्ञापन


अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष कैप्टन दीपक कुमार टम्टा ने और संचालन सचिव नायब सूबेदार सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। कार्यक्रम में कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, जीवन वर्मा, कर्नल जेसी लोहनी, कमांडर एचएस सांगा, मोहन सिंह अल्मिया, दीवान राम, एसएस बिष्ट, एमसी जोशी, राम सिंह नगरकोटी, कुंदन कनवाल, नंदन कनवाल, चंद्रप्रकाश टम्टा, गोविंद लाल, घनानंद जोशी, उम्मेद बिष्ट, हरीश साह, सुधीर जोशी, दिनेश तिवारी, आरएस शाही, पीसी तिवारी, धनी राम, शरद कुमार, एमसी वर्मा, मोहन चंद्र, नंदन साह, रघुवीर सिंह, जीएम जोशी, देवेंद्र साह, जेजेएस बिष्ट, पीएस ऐरी, डीसी तिवारी, एनसी जोशी, लीलाधर शर्मा, नवीन जोशी, कुंदन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed