{"_id":"5c06b04cbdec2241a004b023","slug":"31543942220-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति दूर कर समस्याओं का समाधान किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति दूर कर समस्याओं का समाधान किया जाए
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक में वक्ताओं ने वेतन विसंगति दूर कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की। मांगें पूरी करवाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों पर दबाव बनाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि संघ ने इसी साल जुलाई में चरणबद्ध आंदोलन किया था। आंदोलन समाप्ति के बाद प्रदेश सरकार ने संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह माजिला, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान का प्रशासनिक स्थानांतरण कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन शिक्षकों को पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव उत्तराखंड ने संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों के स्थानांतरण को नियम विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि तीनों पदाधिकारियों का स्थानांतरण निरस्त कर वेतन भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने यात्रावकाश के संबंध में और वरिष्ठ, कनिष्ठ कर्मचारियों के वेतन विसंगति के संबंध में स्पष्ट शासनादेश जारी करने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप जोशी, राजेंद्र जोशी, कैलाश रावत, राजेंद्र बोरा, नितेश कांडपाल, कैलाश डोलिया, वीडी पांडे, किशन खोलिया आदि मौजूद थे।