{"_id":"5abe88154f1c1bda618b49ba","slug":"31522436117-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में हफ्ते भर से नहीं हैं एंटी रेबीज इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में हफ्ते भर से नहीं हैं एंटी रेबीज इंजेक्शन
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में हफ्ते भर से एंटी रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते मरीज बाजार से महंगे दामों पर इंजेक्शन खरीदने को मजबूर हैं।
जिला अस्पताल में बंदर, बिल्ली, कुत्ते आदि के काटे जाने के चार पांच मामले हर रोज पहुंच रहे हैं लेकिन अस्पताल में एक हफ्ते से एंटी रेबीज के इंजेक्शन मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में भी एंटी रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। बाजार में एक इंजेक्शन का दाम 350 रुपये से अधिक हैं। दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को मजबूरन महंगे दाम वाले इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल के पीएमएस प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी है। उनके मुताबिक डीएम के प्रयासों से जिला अस्पताल में मरीजों को निशुल्क एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जन औषधि केंद्र से खरीदवाए गए थे लेकिन इस बीच इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। उनका कहना है कि एंटी रेबीज इंजेक्शन की डिमांड की गई है। दो तीन दिन के भीतर यह इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध हो जाएंगे।