{"_id":"597e0ee74f1c1b4b238b45ac","slug":"31501433575-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने एक पखवाड़े में दो गाय समेत डेढ़ दर्जन मवेशी मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने एक पखवाड़े में दो गाय समेत डेढ़ दर्जन मवेशी मारे
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत कई गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। एक पखवाड़े में तेंदुआ दो गाय समेत डेढ़ दर्जन मवेशियों को मार चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग तथा प्रशासन से तेंदुए के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
सल्ट ब्लॉक के भ्याड़ी, डहला, मिश्रा बाखली, मुनड़ा आदि गांवों में एक पखवाड़े में तेंदुआ दो गाय समेत डेढ़ दर्जन मवेशियों को मार चुका है। क्षेत्र के निवासी घनानंद शर्मा, रघुवर दत्त, पुष्कर सिंह, पंचम सिंह मेहरा ने बताया कि इलाके में तीन तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। शाम होते ही तेंदुए आबादी के आसपास दिखाई दे रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों को जान का खतरा बना हुआ है। तेंदुओं द्वारा लगातार मारे जा रहे मवेशियों से पशुपालकों को काफी नुकसान हो रहा है।