फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छत का पानी सड़क में गिराने पर 35 को मिलेंगे नोटिस

छत का पानी सड़क में गिराने पर 35 को मिलेंगे नोटिस

Sat, 08 Jul 2017 09:43 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
छत का पानी सड़क में गिराने पर 35 को मिलेंगे नोटिस
अल्मोड़ा। अगले माह होने वाले नंदादेवी मेले की तैयारियों के सिलसिले में एसडीएम विवेक राय ने कुछ अन्य अधिकारियों के साथ यहां एलआर साह मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में यह पाया गया कि इस इलाके में दर्जनों लोगों की छत का पानी सीधे सड़क पर गिरता है जिससे लोगों को बारिश के मौसम में भारी दिक्कत होती है। एसडीएम ने बताया कि 35 लोगों को नोटिस देकर छत का पानी नालियों में छोड़ने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम विवेक राय ने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता और नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ एलआर साह मार्ग का निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि यहां दर्जनों भवनों की छत का पानी सीधे सड़क पर गिरता है। जिससे बारिश के दौरान कई बार तो लोगों की छतरी तक टूट जाती है। साथ ही यह पानी सड़क में बहता है। जिससे सड़कों में भी जल भराव की समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन


एसडीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से इन सभी लोगों को नोटिस जारी करके छत का पानी नाली में छोड़ने की व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि इस बारे में शीघ्र ही 35 लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। एसडीएम ने आगामी नंदादेवी मेले को देखते हुए इस इलाके में बंद पड़ी नालियों को भी तुरंत खोलने के निर्देश दिए। बाद में एसडीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज के छात्रावास जाकर कासा संस्था द्वारा दान की गई 100 से अधिक रजाइयां छात्राओं को बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed