{"_id":"941159ae44a9c4fa9593f44ec846aabf","slug":"31-mm-of-rain-in-almora-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में 31 मिमी बारिश हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में 31 मिमी बारिश हुई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार पूरे दिन हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। अल्मोड़ा में शनिवार को 31 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। यहां तापमान गिरकर 11 डिग्री पहुंच गया। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए हीटर आदि का सहारा लिया। वैज्ञानिकों ने इस बारिश को गेहूं और अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक बताया है। अप्रैल में अब तक 37 मिमी बारिश हो चुकी है। इससे पहले 2011 में अप्रैल में सर्वाधिक 60 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन
शनिवार को तड़के अल्मोड़ा में बारिश शुरू हुई और पूरे दिन चलती रही। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को अल्मोड़ा में 31 मिमी बारिश हुई। अप्रैल में चार दिन में अब तक 37 मिमी बारिश हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच गया। लोगों को ठंड से बचाव के लिए हीटर आदि का सहारा लेना पड़ा। विवेकानंद संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले 2011 में भी कुल 60 मिमी बारिश हुई थी। अप्रैल का रिकार्ड देखें तो 2014 में 34 मिमी, 2013 में आठ और 2012 में 35 मिमी और 2010 में 11.8 मिमी बारिश हुई थी। मालूम हो कि अधिक बारिश होने के कारण 2011 में भी गेहूं और आलू की फसलों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन