{"_id":"ba6fa732a216413c441b265320d6441f","slug":"27th-road-safety-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27वां सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27वां सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंटेन ड्राइविंग स्कूल आईटीबीपी और संभागीय परिवहन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से कोसी में 27वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। डीएम सविन बंसल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते वक्त चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। उन्होंने सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद को आगे आने का आह्वान किया। सहायक सेनानायक पुनीत सचदेवा ने इस सप्ताह के दौरान मनाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। सहायक संभागीय अधिकारी विमल पांडे ने सड़क सप्ताह को मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया। वहां आईटीबीपी, सेना, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी, हिमवीर, सेना, सशस्त्र सीमा बल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
यातायात सप्ताह के कार्यक्रमों के तहत 11 जनवरी को नगर में घूम-घूम कर वाहन चालकों, यात्रियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। 12 जनवरी को नगर पालिका सभागार में वाहन प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। 13 जनवरी को बिमोला कैंप, माउंटेन ड्राइविंग स्कूल आईटीबीपी में पौधरोपण, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय अल्मोड़ा में प्रशिक्षण कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
14 जनवरी को रानीखेत में वाहन चालकों का नि:शुल्क आंखों की जांच की जाएगी। 15 जनवरी को सोमेश्वर में सड़क सुरक्षा से संबंधित चित्रकारी, प्रश्नोत्तरी, कार्यशाला, 16 जनवरी को कार मुक्त दिवस के तहत लक्ष्मेश्वर से एसएसजे अपर कैंपस, माल रोड तक पैदल मार्च किया जाएगा।