{"_id":"61cdffa95d31fe25da6c9609","slug":"250-kcc-for-farmers-ranikhet-news-hld4493979142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़ीखेत शिविर में 250 पशुपालकों के बने किसान क्रेडिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ीखेत शिविर में 250 पशुपालकों के बने किसान क्रेडिट कार्ड
ताड़ीखेत में पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाते अधिकारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लाक मुख्यालय परिसर में पशुपालन विभाग की तरफ से पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शिविर लगाया गया। इस दौरान 250 पशुपालक और पशुपालन कार्य से जुड़े ग्रामीणों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए। अधिकारियों ने पशुपालकों को केसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि लाभार्थियों के आवेदनों को संबंधित बैंकों में भेजा जाएगा। इसके बाद पशुपालकों को पशुपालन की स्थिति तथा पशुओं की कीमत के आधार पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पपना, ऐराड़ी, पपनै कोठार, पनौरा, खान, काकड़ीघाट, अम्याड़ी, पिलखोली और रानीखेत क्षेत्र के पशु पालकों ने शिविर में भाग लिया। वहां पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जयपाल करगेती, पशु चिकित्साधिकारी (डेयरी) डा. सुभाष, फॉर्मासिस्ट कृष्ण चंद्र, पशुधन प्रसार अधिकारी हर्षवर्धन, हीरा राम, रीना, प्रतिभा, लीलाधर आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।