{"_id":"5c0026a7bdec2241bb51d305","slug":"25-nomination-papers-for-13-posts-of-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक के 13 पदों के लिए 25 नामांकन पत्र बिके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक के 13 पदों के लिए 25 नामांकन पत्र बिके
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के निदेशक पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदते दावेदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के प्रबंधन कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैंक के 13 निदेशक पदों पर नामांकन के लिए बृहस्पतिवार को 25 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें से आठ निदेशक पदों के लिए एक-एक ही नामांकन की बिक्री हुई। निदेशक पदों के लिए नामांकन शुक्रवार को दाखिल होंगे।
निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि निदेशक पदों के लिए 30 नवंबर को नामांकन पत्र सुबह 10 से दो बजे तक दाखिल हो सकेंगे। एक दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियां ली जाएंगी। तत्पश्चात आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। तीन दिसंबर को नाम वापसी और चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 10 दिसंबर को निदेशक पदों के लिए मतदान प्रात: नौ बजे से सायं चार बजे तक होगा। तत्पश्चात मतगणना होगी।
विज्ञापन
आगामी 11 दिसंबर को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होना है। इन पदों के लिए प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल हो सकेंगे। दिन में 12 से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, अपराह्न एक से डेढ़ बजे तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसी दिन अपराह्न दो से तीन बजे तक आपत्तियों का निस्तारण, सायं तीन से चार बजे तक नाम वापसी, सायं साढ़े चार बजे से चुनाव चिन्ह आवंटन, सायं पांच बजे से छह बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन