{"_id":"5cc49d26bdec22077f3ac29d","slug":"219-youths-get-success-in-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"219 युवाओं को मिली दौड़ में सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
219 युवाओं को मिली दौड़ में सफलता
Sat, 27 Apr 2019 11:49 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की छाती नापते सैन्य अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में सेना की यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली संपन्न हो गई। आखिरी दिन सैनिक लिपिक, ट्रेडमैन और म्यूजीशियन के पदों के लिए भर्ती हुई। जिसके लिए करीब डेढ़ हजार से अधिक युवक मैदान में पहुंचे। प्री हाइट टेस्ट और कागजात चेकिंग के बाद कुल 655 युवाओं को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिसमें पहले चरण में 219 अभ्यर्थी सफल रहे, सफल युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षण देर शाम तक जारी था।
विज्ञापन
कोटा भर्ती रैली के अंतिम दिन सैनिक लिपिक, सैनिक ट्रेडमैन और म्यूजीशियन पदों के लिए भर्ती आयोजित की गई थी। लिपिक पद के लिए सिर्फ कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र से जुड़े आश्रितों को ही भाग लेना था। जबकि ट्रेडमैन और म्यूजीशियन पद की भर्ती सभी राज्यों और जातियों के सैन्य आश्रित युवाओं के लिए थी। इस भर्ती के लिए शनिवार की सुबह 15 सौ से अधिक युवा सोमनाथ मैदान में पहुंच गए। प्री हाइट टेस्ट के बाद 655 युवा दौड़ का हिस्सा बने।
विज्ञापन
दौड़ में कुल 219 युवाओं ने सफलता पाई और पहला चरण पार कर लिया। सफल अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक पंजीकरण, नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा देर शाम तक चलती रही। शारीरिक दक्षता परीक्षण में पास होने वाले अभ्यर्थियों का बाद में मेडिकल होगा। इससे पूर्व कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के डिप्टी कमांडेंट कर्नल निखिल श्रीवास्तव ने सुबह भर्ती रैली का निरीक्षण किया। भर्ती अधिकारी जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल संदीप सील, कर्नल आईके खुराना, सूबेदार मेजर हरीकिशन, एपीटीसी हवलदार रोमी शर्मा, नायब सूबेदार महिपाल सिंह सहित तमाम अधिकारियों ने भर्ती रैली को सहयोग किया।
विज्ञापन