फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   219 Corona Positive In Almora

जिले में 219 लोग निकले कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
219 Corona Positive In Almora
अल्मोड़ा में सामाजिक दूरी का नियम तोड़ते लोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में कुल 219 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में भी चार मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार बुधवार को जिले के हवालबाग ब्लॉक में 12, भैसियाछाना में तीन, ताकुला में 20, ताड़ीखेत में 26, लमगड़ा में 38, द्वाराहाट में 45, धौलादेवी में चार, चौखुटिया में चार, सल्ट में 30, भिकियासैंण में 20, देघाट में पांच और रानीखेत में एक कोरोना संक्रमित मिला है। अब जिले में कुल 736 सक्रिय केस हैं। मौसम में बदलाव से भी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में 265 मरीज और महिला अस्पताल में 74 मरीज कोरोना जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

बागेश्वर में 105 कोरोना के मामले आए
बागेश्वर। बागेश्वर में बुधवार को 105 कोरोना के मामले आए। 63 मरीज डिस्चार्ज किए गए। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि बुधवार को 795 सैंपल भेजे गए। जिले में अब तक 7952 पॉजिटिव केस आए हैं। 7547 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में 349 मरीज सक्रिय हैं। छह संक्रमित मरीजों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 343 मरीज घर में आइसोलशन में हैं। जिले में कोविड से 56 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed