{"_id":"5cd31d38bdec22077b457b97","slug":"21557339448-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा, कांग्रेस ने राज्य की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा, कांग्रेस ने राज्य की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का द्वाराहाट में युवा उक्रांद की तरफ से स्वागत किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से राज्य की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। उत्तराखंड राज्य उक्रांद की देन है, सबसे अधिक संघर्ष पार्टी ने किया, स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने का मसला आज तक राष्ट्रीय दलों ने नहीं सुलझा सका है।
राज्य की अस्मिता को बचाने के लिए उक्रांद अब वृहद आंदोलन की रणनीति बनाएगा। कहा कि पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे भी उक्रांद ने प्राथमिकता के साथ उठाए हैं, इसके लिए भी भविष्य में संघर्ष किया जाएगा। वर्तमान भाजपा सरकार की एकमात्र उपलब्धि यही है कि उसने 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल बाहर किया।
सरकारी वाहनों में तेल के लिए तक पैसा नहीं है। सरकार की आबकारी नीति पूरी तरह से फेल हो गई है। अध्यक्षता युवा अध्यक्ष अर्जुन खंपा और संचालन गोविंद ऐरड़ा ने किया। बता दें कि दिवाकर भट्ट यहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के यहां शादी समारोह में भाग लेने आए थे। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री किशन सिंह रावत, चौधरी बृजवीर सिंह, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक, देवेंद्र नेगी, गौरव भट्ट, अर्जुन रौतेला, कमल अधिकारी, राहुल उपाध्याय, उमेश चंद्र आदि मौजूद थे।