{"_id":"5cd07b57bdec22071b389614","slug":"21557166935-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ कार्यालय जुटा रहा विद्यालयों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ कार्यालय जुटा रहा विद्यालयों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में कतिपय राजकीय इंटर कॉलेजों में निर्धारित कीमत से कई गुना अधिक कीमत में बिजली उपकरण खरीदने के मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीईओ कार्यालय ऐसे विद्यालयों की जानकारी जुटा रहा है। तत्पश्चात कमेटी गठित कर मामले की जांच की जाएगी।
मालूम हो कि जिले के ब्लॉकों में कुछ राजकीय इंटर कॉलेजों में एलईडी ट्यूब लाइट समेत अन्य बिजली उपकरण खरीद में गड़बड़झाले की आशंका है। एक आरटीई कार्यकर्ता द्वारा इस संबंध में शिक्षा विभाग से सूचना मांगी गई थी। मांगी गई सूचना में एक एलईडी ट्यूब लाइट की कीमत टैक्स सहित 2700 रुपये दशाई गई थी। जबकि बाजार में एलईडी ट्यूब लाइट की कीमत काफी कम है।
यह मामला प्रकाश में आने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा अधिक मूल्य पर बिजली उपकरण खरीदने वाले विद्यालयों की जानकारी जुटाई जा रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि संबंधित विद्यालयों की जानकारी मिलने के बाद कमेटी गठित कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।