फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिले में 108 और खुशियों की सवारी लड़खड़ाई

जिले में 108 और खुशियों की सवारी लड़खड़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जिले में 108 और खुशियों की सवारी लड़खड़ाई
अल्मोड़ा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली की ओर किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा के तीन और खुशियों की सवारी के चार वाहन काफी दिनों से खराब हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दुर्घटना या किसी भी तरह की परेशानी के समय इन वाहनों की सेवा नहीं मिल पा रही है। न तो देहरादून स्तर से और न प्रशासन स्तर से इन वाहनों को ठीक करवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


जिले में 108 के 12 और खुशियों की सवारी के आठ वाहन हैं। इनमें लमगड़ा, द्वाराहाट और धौलादेवी ब्लॉक में तैनात 108 एंबुलेंस काफी समय से खराब है। वहीं खुशियों की सवारी के आठ वाहनों में से चौखुटिया, सल्ट, भिकियासैंण और अल्मोड़ा में तैनात वाहन खराब हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लंबे समय से इन वाहनों के टायर नहीं बदले गए हैं जिससे अब ये वाहन सड़कों में दौड़ पाने के लायक नहीं हैं। जो बचे हुए वाहन चल रहे हैं उनमें भी कई वाहनों के टायर खराब होने की दशा में हैं जिससे इन वाहनों को 50 से 60 किमी भी नहीं चलाया जा सकता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन हैं और मरीजों को उनके हाल में छोड़ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी किशन गुरुरानी ने जिला प्रशासन और 108 सेवा से खराब वाहनों को जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग की है। इधर 108 एंबुलेंस प्रभारी शैलेंद्र मैठाणी ने बताया कि वाहनों के खराब होने की जानकारी देहरादून को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि टायरों की खराब हालत के कारण इन वाहनों को नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed