{"_id":"5c966e0abdec221425446738","slug":"21553362442-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बीईओ के पास दो ब्लॉकों का कार्यभार होने से व्यवस्थाएं चरमराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बीईओ के पास दो ब्लॉकों का कार्यभार होने से व्यवस्थाएं चरमराईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा विकासखंड में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी (बीईओ) का पद लंबे समय से खाली है। इस कारण युवक, महिला मंगल दलों का गठन, पीआरडी जवानों की ड्यूटी निर्धारण और ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन में खलल पड़ रहा है। पूर्ण कालिक क्षेत्रीय युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नहीं होने से युवाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।
लमगड़ा ब्लॉक में लंबे समय से क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी का पद रिक्त है। पूर्ण कालिक बीईओ नहीं होने के कारण विकासखंड के विभिन्न गांवों में युवक और महिला मंगल दलों के गठन आदि में दिक्कतें हो रही हैं।
क्षेत्रीय युवा कल्याण तथा प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के पास ही ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी होती है। पिछले लंबे समय से क्षेत्रीय युवा कल्याण तथा प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी दिक्कतें हो रही हैं। ब्लॉक में पीआरडी जवानों की ड्यूटी निर्धारण करने में दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि विभाग ने दूसरे विकासखंड के बीईओ को लमगड़ा ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी है। एक बीईओ के पास दो ब्लॉकों का चार्ज होने के कारण अधिकारी भी परेशान हैं।