{"_id":"5c7ebccebdec2214222a6ee2","slug":"21551809742-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी बासोट में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी बासोट में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं। बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत इंटरमीडिएट के चार व हाईस्कूल के दो विषयों की परीक्षा हुई। जिसमें 105 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कालेज बासोट में सचल दल ने इंटर संस्थागत के एक छात्र को भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ा। छात्र ने नकल की पर्ची अपने कपड़ों में छिपाई हुई थी।
परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक चल रही हैं। मंगलवार को इंटरमीडिएट की राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि प्रथम और कृषि षष्ठम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इंटर में कुल 8565 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 8464 ने परीक्षा दी। 101 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत और टंकण प्रथम पत्र की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 34 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 30 ने परीक्षा दी, जबकि चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी के नेतृत्व में सचल दल ने मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा और राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एचबी चंद के नेतृत्व में गठित सचल दल ने जीआईसी गुरुड़ाबांज, पालीगुणादित्य और भनोली का औचक निरीक्षण किया।