फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   टैक्सी मोटर साइकिल के लिए सामने आने लगे आवेदक

टैक्सी मोटर साइकिल के लिए सामने आने लगे आवेदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी मोटर साइकिल के लिए सामने आने लगे आवेदक
अल्मोड़ा। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछले दिनों जिला प्रशासन और संभागीय परिवहन विभाग ने नगर में टैक्सी मोटर साइकिल का संचालन करने की योजना बनाई थी। संभागीय परिवहन विभाग ने पांच या अधिक बाइक वाले व्यक्तियों को संभागीय कार्यालय में आवेदन करने के लिए आमंत्रित भी किया। शुरुआत में आवेदकों के नहीं आने से योजना को मूर्त रूप नहीं दिया जा सका था, लेकिन अब आवेदकों के आने के बाद जल्द योजना शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पर्यटकों को निर्धारित शुल्क में मनचाही जगहों पर घूमने का आनंद मिल सके इसके लिए जिले में टैक्सी मोटर साइकिल का संचालन शुरू करने की योजना का निर्णय पिछले दिनों जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। योजना के तहत पर्यटकों को अल्मोड़ा समेत आसपास के जिलों में स्थित पर्यटन स्थलों की सैर के लिए पीली पट्टी युक्त बाइक किराए पर दिया जाना तय किया गया। इसके लिए पर्यटकों को घंटे या दिन के हिसाब से निर्धारित शुल्क जमा कर बाइक दी जाएगी। शुरू में आवेदक नहीं मिलने से योजना शुरू होने में विलंब हुआ है।
विज्ञापन


आवेदन के लिए यह है शर्त
अल्मोड़ा। टैक्सी मोटर साइकिल के लिए आवेदक के पास पांच या उससे अधिक बाइक होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता को आपरेटर लाइसेंस के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदक के पास बाइक रखने के लिए पार्किंग या गैराज भी होना चाहिए। जिसके बाद आवेदक को देहरादून मुख्यालय से आपरेटर लाइसेंस दिया जाएगा और परमिट मिलने के बाद आवेदक राज्य में कहीं के लिए भी वाहन किराए पर दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट : पूर्व में लोगों ने रुचि नहीं ली लेकिन अब आवेदक सामने आने लगे हैं। इस बीच कसारदेवी और नगर अल्मोड़ा से दो आवेदकों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। आवेदकों के कागज तैयार किए जा रहे हैं। परमिट मिलने के बाद अल्मोड़ा में जल्द ही किराए पर टैक्सी मोटर साइकिल मिलनी शुरू हो जाएगी। - आलोक कुमार जोशी, संभागीय परिवहन अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed