फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   उतरायणी कौतिक में रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम

उतरायणी कौतिक में रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
उतरायणी कौतिक में रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
उत्तरायणी कौतिक में रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन

अल्मोड़ा। रैमजे इंटर कालेज प्रांगण में उत्तरायणी महोत्सव (कौतिक) में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायक गोविंद दिगारी और खुशी जोशी के गीतों पर लोग जमकर झूमे। इसके अलावा विद्यालयों के बच्चों ने घुघुती पर्व पर रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों मन मोह लिया।
महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत में एसएसबी के जवानों का बैंड वादन आकर्षण का केंद्र रहा। जवानों ने बेड़ू पाको बारोमासा, ए मेरे वतन के लोगों के गीतों की धुन बजाई। इसके बाद किशोरी गृह के बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नाटक की प्रस्तुति दी। मानस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और घुघुती पर्व पर नाटक पेश किया। बाद में दस वर्ष तक के बच्चों की घघुती माला गायन प्रतियोगिता हुई। जिसमें घुघुतों की माला पहनकर बच्चों ने प्रस्तुति दी। महिलाओं और बच्चों की कुर्सी दौड़ स्पर्धा भी हुई।
विज्ञापन

देर सायं लोक गायक गोविंद दिगारी और खुशी जोशी ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, गिरीश मल्होत्रा, कमल बिष्ट, सीएल वर्मा, नवीन बिष्ट, पीसी तिवारी, सभासद हेम चंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, मनोज जोशी, अमित साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 16एएलएम16पी से 19पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed