{"_id":"5c153c1abdec22571c760387","slug":"21544895514-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना के मृतकों को एक-एक लाख आर्थिक सहायता मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना के मृतकों को एक-एक लाख आर्थिक सहायता मंजूर
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गत 13 दिसंबर को पनुवानौला के समीप मल्ली धौनी और चनोली के समीप हुई दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है और मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों और गंभीर रूप से घायलों को आर्थिक सहायता मंजूर की है। जिलाधिकारी वर्तमान में बाहर हैं। उनके लौटने पर जल्द ही दुर्घटना के प्रभावितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। मालूम हो कि चनोली पिकप दुर्घटना में चार बारातियों और मल्ली धौनी में टाटा सूमो दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई थी।
इधर चौहान ने हल्द्वानी जाकर चनोली दुर्घटना के हल्द्वानी में निजी अस्पताल में भर्ती अमित किशोर (19) पुत्र नंदन राम का हालचाल पूछा। उन्होंने बताया कि घायल अमित के सिर में गंभीर चोट है। उसे दिल्ली एम्स में ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। हल्द्वानी से चौहान ने एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर अमित को दिल्ली उपचार के लिए भेजा। उन्होंने दुर्घटनाओं में घायल सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।