{"_id":"5c02c60cbdec2241754a2ba1","slug":"21543685644-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसारदेवी में खुल गया है माउंटेन बाइक कलेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसारदेवी में खुल गया है माउंटेन बाइक कलेक्शन सेंटर
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अब स्थानीय युवा और सैलानी अल्मोड़ा में इंपोर्टेड साइकिल की सवारी का आनंद ले सकेंगे। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने कसारदेवी में माउंटेन बाइक कलेक्शन सेंटर खोल दिया है। इस सेंटर में विदेशी इंपोर्टेड साइकिलें रखी गई हैं। जिन्हें पर्यटकों और स्थानीय युवकों को प्रति घंटा किराए की दर से उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रथम चरण में आठ इंर्पोटेड साइकिलें रखी गई हैं और लोगों को सौ रुपये प्रति घंटे की दर से इसे उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा पर्यटन विभाग अल्मोड़ा में एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर का आवासीय परिसर भी बनाने जा रहा है। इसके लिए आंगणन तैयार किया जा रहा है।
एडीबी के प्रोजक्ट के तहत प्रत्येक जिले में एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर खोले जा रहे हैं। इसके लिए अल्मोड़ा में कसारदेवी के पास मोहन कैफे में कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। यहां आठ विदेशी इंपोर्टेड साइकिलें रखी गई हैं। प्रत्येक साइकिल का दाम करीब 50 हजार रुपये है। पर्यटन विभाग का मानना है कि पहाड़ों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईको टूरिज्म एक बेहतर विकल्प है। इसमें एक तो प्रदूषण नहीं होता है और व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ मिलने के साथ ही पर्यटन विभाग को अच्छी आमदनी भी होगी।
विज्ञापन
कसारदेवी क्षेत्र वैसे भी पर्यटन की दृष्टि से काफी सुंदर जगह है। यहां अधिकांश विदेशी सैलानी आते रहते हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा पहुंचने वाले पर्यटक भी कसारदेवी क्षेत्र में घूमने आते हैं। ईको टूरिज्म शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन विकास को और गति मिल सकेगी। बीते शुक्रवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने योजना का शुभारंभ कर दिया है। पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कसारदेवी में कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। अभियान सफल होने के बाद अल्मोड़ा में अन्य जगहों पर भी कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर का आवासीय परिसर भी बनाने की योजना पर काम चल रहा है।