{"_id":"5babc800867a5537ba406491","slug":"21537984512-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मचारी परेशान
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मनरेगा योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास खंडों में कार्यरत मनरेगा कार्मिकों को चार माह से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों से आए मनरेगा कर्मचारियों का शिष्टमंडल जिला विकास अधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर रुके हुए मानदेय का भुगतान करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न ब्लॉकों में कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों को मई से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि मानदेय में कटौती की गई है जो न्यायोचित नहीं है।
उन्होंने कर्मचारियों को पूर्ण मानदेय देने, अतिरिक्त कार्यों के लिए अतिरिक्त मानदेय देने, फील्ड कर्मचारियों को टीए देने, ब्लॉक में कार्यरत कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित ईपीएफ का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दो अक्तूबर से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने का एलान किया है। शिष्टमंडल में धीरज भट्ट, कमल कुमार, विमल कुमार, आनंद सिंह, नितिन प्रकाश, प्रदीप कुमार, विनोद पांडे, जोगा सिंह, दिवान सिंह, विजय बिष्ट, दिवान, हरीश सिजवाली आदि शामिल थे।