{"_id":"5b50d0934f1c1bc57a8b544d","slug":"21532022931-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम रावत राज्य की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे: तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम रावत राज्य की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे: तिवारी
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बहुचर्चित नानीसार मामले में विशेष न्यायाधीश के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने फैसले को तंत्र की आंख खोलने वाले बताते हुए कहा कि तत्कालीन राज्य सरकार के मुखिया हरीश रावत राज्य की जनता से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय ने अपने विस्तृत फैसले से साफ कर दिया है कि इस मामले में अनुसूचित जाति-जन जाति अधिनियम का दुरुपयोग किया गया। नानीसार में जमीन के आवंटन में भारी अनियमितता बरती गई, लेकिन लगातार जांच कराने की घोषणा करने के बाद पूर्व सरकार ने कोई जांच नहीं कराई। अब न्यायालय के निर्णय ने साफ कर दिया है कि लोगों को मुकदमों में फंसाने के लिए प्रशासनिक तंत्र और कानून द्वारा दी गई शक्ति का दुरुपयोग किया गया।
तिवारी ने कहा कि नानीसार मामले समेत भ्रष्टाचार के तमाम मामलों में त्रिवेंद्र सरकार पूर्व सीएम हरीश रावत को बचा रही है। इसलिए भाजपा के सत्तारूढ़ होने के बाद न इस मामले में जांच हुई न मुकदमे वापस हुए। उपपा ने नानीसार पर आए न्यायालय के फैसले की गहन समीक्षा कर सरकार से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर पार्टी की नेता आनंदी वर्मा, अमीनुर्रहमान, वंदना कोहली, रेखा धस्माना, रंजना, विमला, राजू गिरि आदि मौजूद थे।