{"_id":"5b4f7d2e4f1c1b42748b57fc","slug":"21531936046-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रही वृद्धा पर तेंदुआ झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रही वृद्धा पर तेंदुआ झपटा
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत नैनोली में तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। बुधवार सायं घर से कुछ दूरी पर खेत में काम कर रही 60 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुआ झपट गया। साथी महिलाओं ने वृद्धा को किसी तरह तेंदुए से बचाया और अपनी ओर खींचा और उसे बचाया। इसके बाद तेंदुआ भाग निकला। घायल महिला को ग्रामीण बेस अस्पताल में उपचार के लिए ला रहे हैं।
60 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी रणजीत सिंह घर से कुछ दूरी पर अन्य महिलाओं के साथ शाम को खेत में काम कर रही थी। सायं करीब 6:45 मिनट पर तेंदुआ प्रेमा देवी पर झपट पड़ा और उन्हें खेत से नीचे की ओर खींचने लगा। साथी महिलाओं ने प्रेमा देवी का दूसरा हाथ खींचा और शोर मचाया। तेंदुए ने महिला को हाथों में पंजे मार दिए। परिजन और ग्रामीण घायल महिला को उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा ला रहे हैं।
नैनोली गांव में तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। गत तीन मई की शाम तेंदुए ने घर के आंगन में बबीता पुत्री महेश चंद्र को, चार मई कीसायं खेत में काम कर रही सरोज महरा पत्नी भूपाल सिंह, 11 जून की सुबह तेंदुए ने महेश राम पुत्र प्रकाश राम, 24 जून को शाम गोपुली देवी पत्नी स्व. नर सिंह को भी घायल कर दिया था। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग ने गांव में दो पिंजरे लगा रखे हैं, लेकिन तेंदुआ पिजरे में कैद नहीं हो रहा है। गत 28 जून को ग्रामीण पटवारी चौकी में प्रदर्शन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग कर चुके हैं। वहीं वन कर्मियों की टीम ने पंद्रह दिन तक ट्रेंकुलाइज गन लेकर गांव में गश्त भी की, लेकिन तेंदुए का पता नहीं लगा।