{"_id":"5b3125ba4f1c1b684d8b8686","slug":"21529947578-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी नदी में नहाते वक्त बीस वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी नदी में नहाते वक्त बीस वर्षीय युवक की मौत
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। महतगांव में देवस्थल के समीप कोसी नदी में नहाने गए 20 वर्षीय युवक अंकित टम्टा की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंकित को तैरना नहीं आता था। वह घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है।
पंजाबीबाग दिल्ली निवासी अंकित टम्टा पुत्र सुमन कुमार टम्टा अल्मोड़ा खत्याड़ी में रिश्तेदारी में आया हुआ था। सोमवार दोपहर वह अपने चार साथियों के साथ महतगांव में देवस्थाल के समीप कोसी नदी में नहाने गया था। इस बीच अंकित नदी में बीच में जा पहुंचा और डूब गया। उसके साथियों ने अंकित को डूबता देख शोर मचाया। ग्रामीण नदी में उतरकर अंकित की खोज में जुट गए। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर सोमेश्वर पुलिस और आपदा प्रबंधन दल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।