फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अब हाट के ग्रामीण भी उतरे हवाई अड्डे के विरोध में

अब हाट के ग्रामीण भी उतरे हवाई अड्डे के विरोध में

Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
अब हाट के ग्रामीण भी उतरे हवाई अड्डे के विरोध में
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत झलां के बाद अब ग्राम पंचायत हाट के ग्रामीणों ने भी वायुसेना के प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण का विरोध शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत हाट के प्रधान और अन्य लोगों ने इस बारे तहसील में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जनता को विश्वास में लिए बगैर भूमि का सीमांकन करने पर रोष जताया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की ओर से पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वायु सेना के हवाई अड्डे के निर्माण के लिए न तो जनता को विश्वास में लिया गया और ना ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इस बारे कोई जानकारी दी गई।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील क्षेत्र की इस उपजाऊ भूमि में हवाई अड्डा बनाए जाने से लोगों के सामने रोजी, रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। इसके अलावा इसकी चपेट में मकान आने की स्थिति में और गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि हाट-झलां की भूमि रंगीली गेवाड़ की ऐतिहासिक धरोहर है। इस बेशकीमती भूमि को किसी भी हालत में हवाई अड्डे के लिए नहीं दिया जा सकता है। कहा गया है कि जबरन निर्माण कार्य करने पर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान मोहन सिंह, गोपाल सिंह, अर्चना देवी, कविता देवी, महेंद्र सिंह, मदन सिंह, किसन सिंह आदि कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed