{"_id":"597385064f1c1bbc3d8b467a","slug":"21500742918-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए खोदे गड्डे मे डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए खोदे गड्डे मे डूबने से बच्चे की मौत
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत सुरना रिखाड़ी में शौचालय के लिए घर के निकट खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुरना रेखाड़ी में आनंद सिंह ने शौचालय बनाने के लिए गड्ढा खोदा है। इस बीच बारिश होने से गड्ढे में पानी भर गया, जिसमें डूबने से आनंद सिंह के बेटे गोविंद (पौने तीन साल) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम घर के लोगों ने जब गोविंद को गायब देखा तो उसकी तलाश शुरू हुई। बाद में उसका शव गड्ढे में मिला।
आर्थिक तंगी के चलते आनंद सिंह की बड़ी बेटी अपने ननिहाल में ही पढ़ती है। प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मां की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसके पिता आनंद सिंह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता है।