फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पीएम आवास योजना का कार्य तय समय पर करें पूर्ण

पीएम आवास योजना का कार्य तय समय पर करें पूर्ण

Wed, 12 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना का कार्य तय समय पर करें पूर्ण
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ‘सबके लिए आवास’ (शहरी), के कार्य तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम कलक्ट्रेट सभागार में अभिमुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने योजना के कार्य रोस्टर के अनुसार समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी से योजना के प्रचार प्रसार में लगे कर्मचारियों से पालिका सभासदों का भी सहयोग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि योजना का सर्वेक्षण व्यापक तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर में रहने वाले आवासहीन व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


शहरी विकास निदेशालय देहरादून से आए विशेषज्ञ जगवीर सिंह और अरबन प्लानर अमृत योजना नगर निगम रुद्रपुर गुरुबाज सिंह और प्रदीप सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी प्रतिभागियों को दी। कार्यशाला में द्वाराहाट की नगर पंचायत अध्यक्ष विमला साह, एडीएम कैलाश सिंह टोलिया, पालिका ईओ शिखा आर्या, उरेडा के गिरीश चंद्र मल्होत्रा, सहायक निदेशक अल्प बचत अनिल कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी नितेश कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य रितेश चंद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र डा. दीपक मुरारी, जिला पंचायत के एएमए मोहन लाल टम्टा, सभासद मुकेश सिंह नेगी, राजेंद्र तिवारी, विद्या बिष्ट, कंचन भट्ट, राधा नेगी, सरित टम्टा आदि ने भाग लिया। संचालन सिटी मिशन मैनेजर मनोज कुमार कर्नाटक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed