{"_id":"594019a64f1c1b250b8b45f7","slug":"21497373094-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दन्पौं में शराब की दुकान खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दन्पौं में शराब की दुकान खोलने का विरोध
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
दन्पौं में शराब की दुकान खोलने का विरोध
अल्मोड़ा। भिकियासैंण तहसील के दन्पौं गांव में शराब की दुकान खोलने का क्षेत्र के ग्रामीणों ने विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शराब की दुकान हटाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम दन्पौं मुसलमान बस्ती में शराब की दुकान खोली जा रही है। यहां से 10 मीटर की दूरी पर मजार, कब्रिस्तान है और कुछ ही दूरी पर कन्या विद्यालय है। शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने चार जून को धरना भी दिया था। गत दिवस 12 जून को फिर महिलाओं ने धरना दिया। आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने महिलाओं को वहां से भगा दिया और रात में दुकान में शराब भी रख दी गई है। ज्ञापन में ठेकेदार पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शराब की दुकान दन्पौं से हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भिकियासैंण के एसडीएम को भी ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन देने वालों में सलीम, वसीम, शराफर, प्रेम राम, सददीम, सस्मीन, शलमा, साहिरा, शम्मी, ईदन, हिना, शाहीन, परवीन, हफीजन, खातुनी शामिल हैं।