फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   21 road announcements for the road

सड़क के लिए 21 को चक्काजाम का एलान

Fri, 18 Jan 2019 12:11 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Fri, 18 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
21 road announcements for the road
जसपुर कोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जसपुर कोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क बनाने की कार्रवाई शुरू नहीं होने पर 21 जनवरी को जाललीखान में चक्काजाम करने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


   धरना स्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाई जानी थी, लेकिन काफी लंबे समय बाद भी यह सड़क नहीं बन पाई है। जिससे मुनड़ा, मजबाखली, कोत्यडा, कुमियाचौड़, सिमल जसपुर, तल्ला जसपुर, टीट, बांगीधार, बरहलिया, मयालबाखल, खदेरा आदि गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने आंदोलन तेज करते हुए चक्काजाम का एलान किया। इस दौरान उमेश चंद्र, देवेंद्र सिंह, मेहरबान सिंह, अर्जुन सिंह, कुंदन सिंह, शकुंतला देवी, मधुली देवी, बकतावर सिंह,  गोपाल  सिंह, माया देवी, तुलसी देवी, राधा देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, राधा देवी, जयंती देवी आदि शामिल थेे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed