फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भूमि चयनित पर ट्रक स्टैंड और टॉउन हाल नहीं बना

भूमि चयनित पर ट्रक स्टैंड और टॉउन हाल नहीं बना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
भूमि चयनित पर ट्रक स्टैंड और टॉउन हाल नहीं बना
अल्मोड़ा। जीजीआईसी के समीप पंचधारा में स्थान चयनित होने के बाद भी अल्मोड़ा नगर में ट्रक स्टैंड और टाउन हॉल का निर्माण नहीं हो सका है। ट्रक स्टैंड के अभाव में जहां व्यापारियों को सामान उतारने में परशानी होती है। वहीं टाउन हॉल नहीं होने से सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में दिक्कतें आती हैं। नगरपालिका परिषद ने इनके निर्माण के लिए पुन: 16.60 करोड़ का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन


शहर में व्यापारी लंबे समय से ट्रक स्टैंड के निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं। ट्रक स्टैंड के अभाव में शॉपिंग कांप्लेक्स के समीप सड़क पर ट्रकों को खड़ा कर सामान उतारा जाता है। इससे कई बार मालरोड में जाम की स्थिति भी रहती है।
विज्ञापन


व्यापारी पिछले काफी समय से शहर में ट्रक स्टैंड का निर्माण करने की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक ट्रक स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका है। दूसरी तरफ नगर के मध्य में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बड़ा सभागार भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन के लिए काम चलाऊ व्यवस्था के तहत विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और संस्थानों के मीटिंग हॉलों में बैठकें आयोजित करना मजबूरी है। लंबे समय से मांग के बावजूद ट्रक स्टैंड और टाउन हॉल धरातल पर नहीं उतर सका है।


पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि पालिका परिषद द्वारा करीब छह माह पूर्व ट्रक स्टैंड और टाउन हाल के लिए संशोधित 16.60 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसे अब तक मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed