{"_id":"5c840250bdec22140a174573","slug":"201552155216-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याल्दे में मिनी स्टेडियम के लिए 47.38 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याल्दे में मिनी स्टेडियम के लिए 47.38 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के स्याल्दे में मिनी स्टेडियम का निर्माण जल्द होगा। मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से 47.38 लाख रुपये मिल गए हैं। वहीं युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने द्वाराहाट ब्लॉक के छानाभेट में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए सरकार को 99.87 लाख का प्रस्ताव भेजा है।
सरकार की योजना ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण कर ग्रामीण प्रतिभाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने की है, ताकि प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौक मिल सके। मुख्यमंत्री की घोषणा में स्याल्दे में मिनी स्टेडियम का मुद्दा भी शामिल था।
पूर्व में सरकार ने 10 लाख रुपये अवमुक्त किए थे। जिससे स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ। इधर सरकार ने स्याल्दे मिनी स्टेडियम के लिए शेष 47.38 लाख रुपये और जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डीपीएस नेगी ने बताया कि शासन से मिली 47.38 लाख रुपये की धनराशि ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखंड भिकियासैंण को हस्तांतरित कर दी गई है।
जल्द ही मिनी स्टेडियम का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलवा द्वाराहाट विकासखंड के छानाभेट में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 99.87 लाख का पुन: संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होने पर छानाभेट में भी मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू किया जाएगा।