{"_id":"5c7c1ca4bdec2211df41479b","slug":"201551637668-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य मार्ग अल्मोड़ा-कौसानी में गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य मार्ग अल्मोड़ा-कौसानी में गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। पर्यटन स्थल कौसानी को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-कौसानी राज्य मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। 52 किमी लंबे इस मार्ग पर डामर उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। वहीं पानी निकासी के लिए बनी सड़क किनारे की नालियां भी बंद हैं। बरसाती पानी भी सड़क में बहते रहता है, जो डामर उखड़ने का भी कारण है, लेकिन लंबे समय बाद भी लोनिवि द्वारा सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
स्टेट हाईवे अल्मोड़ा-सोमेश्वर-कौसानी सड़क की कुल लंबाई 52 किमी है। इस मार्ग से होकर हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, गरुड़, कौसानी, द्वाराहाट समेत विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आते-जाते हैं, लेकिन सड़क की हालत बहुत खराब है। डामर उखड़ने से मनान, चनौदा, अर्जुन राठ, शहीद स्मारक के समीप, जालधौलाड़, छानी, ल्वेशाल समेत कई स्थानों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं।
हल्की सी बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है और वाहन चलने पर गंदे पानी की छींटे राहगीरों पर पड़ते हैं। पानी निकासी की नालियां भी बंद हैं। लोग लंबे समय से सड़क को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क का सुधारीकरण नहीं किया गया है। मार्ग की दशा ठीक नहीं होने से दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
कोट.....
सड़क की दशा काफी खराब हो गई है। दुर्घटना की आशंका रहती है। जिले से प्रदेश और केंद्र सरकार में एक-एक मंत्री हैं, लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है।
शिवेंद्र बोरा, अर्जुन राठ।
सड़क किनारे नालियां बंद पड़ी हैं। इस कारण सड़क में पानी बहता रहता है। स्कूली बच्चों को दिक्कतें होती हैं। वाहन चलने पर छींटे राहगीरों पर पड़ते हैं। सड़क की दशा जल्द सुधारी जाए।
चंद्र शेखर भट्ट, रौतेलागांव।
सड़कों की दशा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बंद नालियां खोली जाएं। सड़क में गुणवत्तापूर्ण डामर किया जाना चाहिए, ताकि यातायात सुगम हो सके।
कृष्णानंद जोशी, सर्प।
सड़क के सुधारीकरण के लिए निविदा आमंत्रित कर ली गई हैं। मौसम दुरुस्त होने के बाद मार्ग के सुधारीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
संजय कनवाल, अवर अभिंयता, लोनिवि निर्माण खंड।