फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पेयजल मंत्री ने किया बैराज और इटेकवैल का निरीक्षण

पेयजल मंत्री ने किया बैराज और इटेकवैल का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पेयजल मंत्री ने किया बैराज और इटेकवैल का निरीक्षण
अल्मोड़ा। प्रदेश के पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कोसी बैराज और निर्माणाधीन इंटेकवैल का औचक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन इंटेकवैल में तकनीकी खामियां आने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन इंटेकवैल में आई तकनीकी खामियों की आईटीआई रुड़की के विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


मालू्म हो कि कोसी बैराज के समीप 10.29 करोड़ लागत से इंटेकवैल का निर्माण किया जा रहा है। गत माह इंटेकवैल में आई तकनीकी कमियों के चलते कोसी बैराज को खाली कराया गया। सोमेश्वर से लौटते वक्त पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कोसी बैराज और निर्माणाधीन इंटेकवैल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इंटेकवैल में आई तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की टीम जांच करेगी, ताकि खामियों को दूर किया जा सके। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता और समय का पूर्ण ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


पंत ने कहा कि इंटेकवैल के शेष बचे कार्य को भी जल्द पूर्ण करा लिया जाएगा। कोसी बैराज पंपिंग योजना एक महत्वपूर्ण योजना है इससे अल्मोड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। यह पूरे शहर की लाइफ लाइन भी है इसलिए जो कार्य शेष हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान केएस खाती के अलावा जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed