फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चार फरवरी को विधानसभा घिराव को बनाएं सफल

चार फरवरी को विधानसभा घिराव को बनाएं सफल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
चार फरवरी को विधानसभा घिराव को बनाएं सफल
अल्मोड़ा। जनजागरण अभियान पर पहुंचे उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच के प्रांतीय पदाधिकारियों का यहां लोनिवि कार्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने कार्मिकों से पुरानी पेंशन बहाली समेत सात सूत्री समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चार फरवरी को विधानसभा घिराव को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन


जनजागरण अभियान में प्रदेश अध्यक्ष सरवर सिंह रावत, सचिव जितेंद्र प्रसाद, वाहन चालक महासंघ के प्रांतीय महामंत्री संदीप मौर्या, सचिवालय समीक्षा अधिकारी एमपी बौड़ाई का यहां पहुंचने पर कार्मिकों ने स्वागत किया। लोनिवि कार्यालय प्रांगण में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की मांग सरकार पूरी नहीं कर रही है।
विज्ञापन


कार्मिक एसीपी के लाभ से भी वंचित हैं। हेल्थ स्मार्ट कार्ड और भत्तों की विसंगतियां दूर करने के मामले भी लंबित हैं। समस्याओं के समाधान के लिए चार फरवरी को विधानसभा घिराव का कार्यक्रम तय किया गया है। इस मौके पर कार्मिकों ने नारे भी लगाए। संचालन सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य संयोजक चंद्रमणि भट्ट, संयोजक बीसी कांडपाल, पीएस बोरा, ललित मोहन भट्ट, रमेश चंद्र पांडे, सीएस नैनवाल, केशर सिंह रावत जीएस नेगी, मनीष रावत, श्याम सिंह रावत, दिनेश चंद्र जोशी, डीपी जोशी, देव सिंह, सतीश कुमार तिवारी, मोहन आर्या, रजनीश जोशी, पूरन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed