{"_id":"5c4364e1bdec2259b05bae00","slug":"201547920609-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया सीधा करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिया सीधा करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत भगोती के जौलचौरा में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। उसके साथी उसे सीएचसी में लाए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
ग्राम पंचायत भगोती के जौलचौरा में एक मकान के लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी इसी दौरान सरिया सीधा करते समय सरिया का एक भाग ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार केवी की लाइन को छू गया जिसकी चपेट में आने से मोतीहारी बिहार के सिरकी निवासी नागेंदर मेहतो (28 ) पुत्र जोत मेहतो की मौत हो गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विवेक पंत ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
इधर विद्युत विभाग के जेई नीरज थापा ने बताया कि पहले उक्त स्थान पर खेत थे, लेकिन अब मकान बनने लगे हैं। संबंधित मजदूर ने ऊपर से गुजर रहे तारों पर ध्यान नहीं दिया और सरिया सीधा करने लगा जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया। इधर कतिपय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विगत दिनों झूलते तारों को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।