{"_id":"5c4363ecbdec2211ac1adfcb","slug":"201547920364-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस और पेनिक बटन के बगैर नहीं होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस और पेनिक बटन के बगैर नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के सभी मोटर मार्गों में चलने वाले नए वाहनों में अब जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम)और पेनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। खासकर टैक्सी, मैक्सी और बसों में अब जीपीएस और पेनिक बटन लगाना अनिवार्य है। इसके बगैर नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सकेगा।
संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार जोशी ने बताया कि जन सामान्य की सुरक्षा, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट के आदेश के बाद जिले में नए वाहनों में जीपीएस और पेनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
जीपीएस सिस्टम लगने से वाहनों की गति पर भी नियंत्रण रहेगा। मालूम हो जिले में चार हजार के करीब टैक्सी और करीब 100 बसें चलती हैं और हर रोज करीब एक दर्जन नए वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2018 तक रजिस्टर्ड वाहनों के लिए अलग से शासनादेश आने पर निर्णय लिया जाएगा।